तो दोस्तों जैसा की आप सभी लोग जानते हैं की मध्य प्रदेश की सरकार आये दिन अपने राज्य में बेरोजगारी स्तर को कम करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को लागु करती रहती है जिससे की प्रदेश की बेरोजगार जनता को इसका लाभ मिल सके। इसी संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अपने राज्य में पशुपालन तथा दूध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए मध्य प्रदेश आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा तथा पशुओं के प्रति जागरूक और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कराई जाएगी
अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और आपको भी रोजगार की आवश्यकता है तो यह योजना आपके काम की हो सकती है क्योंकि सरकार के द्वारा इस योजना के तहत 10 लाख रूपये तक का लोन दिया जाएगा। इसलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana Kya hai ? आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन कैसे करें ? AVGSY योजना के तहत कितने रूपये तक का लोन सरकार के द्वारा दिया जाएगा ? सरकार के द्वारा लोन कैसे मिलेगा ? तथा इस योजना में आवेदन के लिए क्या पात्रता चाहिए ? इन सभी विषयों पर आज हम अपने लेख में चर्चा करेंगे इसलिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना
मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा 01 जुलाई 2016 को आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को शुरू कर दिया गया था। जैसे की आप सभी लोगों को पता है की भारत देश एक कृषि प्रदान देश है, वैसे ही मध्य प्रदेश राज्य में भी किसानो का एक अहम हिस्सा है इसलिए यह जरुरी हो जाता है की प्रदेश के विकास के साथ साथ किसानो का भी विकास हो। इस योजना के तहत कोई भी बेरोजगार युवा कम से कम 5 या इससे अधिक पशुओं की संख्या को स्वीकृत करा सकता है जिसमें अधिकतम सीमा व्यय राशि 10 लाख रूपए तक का ऋण स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है।
इसे भी देखें >>>> MP Gehu Panjiyan 2023-24: गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया
इस योजना के तहत जितने रूपये का लोन नागरिक के द्वारा लिया जाएगा उसका 75 प्रतिशत की राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त करना होगा तथा शेष 25 प्रतिशत राशि की व्यवस्था स्वयं किसान हितग्राही के द्वारा मार्जिंन मनी सहायता एवं स्वयं के अंशदान के रूप में करना होगा। युवक के द्वारा 75 प्रतिशत बैंक ऋण पर 5% का वार्षिक ब्याज (अधिकतम 25000 रूपये प्रतिवर्ष) विभाग के द्वारा 7 वर्षों तक पूर्ति की जाएगी। अगर 5 प्रतिशत से अधिक वार्षिक ब्याज दर होगा तो 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के ऊपर जो भी ब्याज होगा उसे स्वयं हितग्राही द्वारा पूर्ति करना होगा।
इस योजना के तहत किसानों को जो 10 लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा उसमे से सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत (अधिकतम 1.50 लाख रूपये) और अनुसूचित जाति जनजाति के किसानों को 33% (अधिकतम 2 लाख रूपये) अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना से जुड़े कुछ तथ्य
योजना का नाम | आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना (Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana) |
संबंधित राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
कब शुरू हुई | वर्ष 2016-2017 |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | प्रदेश में बेरोजगारी कम करना तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना |
लाभ | 10 लाख रूपये तक का लोन |
श्रेणी | राज्य योजना |
स्थिति | चालू है |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही |
आवेदन पत्र PDF | यहां क्लिक करें |
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश की राज्य सरकार की माने तो यह एक बहुउद्देशीय योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराना है तथा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है। जब प्रदेश के युवा पशु को खरीद कर लाएंगे तो यह लोगों को भी पशु पालन के लिए जागरूक कर पाएंगे। इस योजना का लाभ सभी सीमांत तथा लघु किसान ले सकते हैं इसके लिए किसानो के पास कम से कम 5 पशुओं को पालने हेतु 1 एकड़ की जमीन होना अति आवश्यक है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन हेतु पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास कम से कम 5 पशुओं को पलने के लिए 1 एकड़ की जमीन होनी चाहिए।
- लाभार्थी का समग्र आईडी बना होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी सरकारी तथा प्राइवेट संस्था में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के शुरु हो जाने से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो जाएगी।
- इस योजना से प्रदेश के युवाओं को अनेक प्रकार के रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाएंगे।
- प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- पशुओं के दुग्ध उत्पन में भी वृद्धि होगी।
- मध्यप्रदेश में बेरोजगार का स्तर निचे आएगा जिससे की राज्य जल्दी से विकास की और अग्रसर होगा।
- राज्य के गरीब परिवार के नागरिक इससे अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन हेतु दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar card)
- राशन कार्ड (Ration card)
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
- समग्र आईडी कार्ड (Samgra id card)
- बैंक पासबुक विवरण (bank passbook details)
- जमीन से जुड़े हुए कागज (ground paper)
- जाति प्रमाण पत्र (caste certificate)
इसे भी देखें >>>> Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन की प्रक्रिया
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana में आवेदन करने के लिए सरकार के द्वारा वर्तमान में ऑफलाइन की प्रक्रिया को रखा है अगर भविष्य में सरकार के द्वारा इसके लिए किसी भी प्रकार की वेबसाइट का निर्माण किया जाता है तो हमारे द्वारा आप सभी लोगों को अपने लेख के माध्यम से बता दिया जाएगा। ऑफलाइन माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने जिले के निकटतम पशुपालन विभाग/पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी /उपसंचालक पशु चिकित्सा के कार्यालय में जाना होगा।
- वहां से आपको Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana का एप्लिकेशन फॉर्म मांगना होगा। हमारे द्वारा फॉर्म का पड़ीएफ ऊपर भी दिया गया है या फिर आप एप्लिकेशन के पीडीएफ के लिए (यहां क्लिक) कर सकते हैं।

- अब आपको इस फॉर्म को भरना होगा तथा मांगे गए सभी दस्तावेजों को इसके साथ सलंग्न करना होगा।
- अब इस फॉर्म को सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस तरह से आप इस योजना के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना से जुड़े प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना क्या है ?
इस योजना के तहत सरकार से आप 10 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं जिससे की आप 5 से लेकर 10 पशुओं को खरीद सकते हैं इससे जुडी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के तहत कितना लोन मिलेगा ?
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के तहत अधिकतम 10 लाख रूपये तक का लोन मिलेगा।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत कितने पशुओं पर हम लोन ले सकते हैं ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत हम 5 से लेकर 10 पशुओं पर लोन ले सकते हैं।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य क्या है ?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराना है तथा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना कब शुरू हुई ?
मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा 01 जुलाई 2016 को आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को शुरू कर दिया गया था।