Aaple Sarkar: Registration, Login at aaplesarkar.mahaonline.gov.in

Aaple Sarkar– महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों को एक बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए आपले सरकार पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल में नागरिकों के लिए विभिन्न विभागों की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है।

यह एक एकीकृत वेब पोर्टल है जिसमें वह अनेक विभागों की सेवाओं को एक ही जगह प्राप्त कर सकते है। Aaple Sarkar महाराष्ट्र राज्य सेवा का अधिकार आयोग है जो राज्य में नागरिकों को सेवाओं का अधिकार प्रदान करता है।

राज्य के नागरिकों को इस अधिनियम के तहत पारदर्शी, गतिशील और समयबद्ध सेवाओं तक पहुंचने का अधिकार है।

Aaple Sarkar: Registration, Login at aaplesarkar.mahaonline.gov.in
Aaple Sarkar: Registration, Login at aaplesarkar.mahaonline.gov.in

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Aaple Sarkar: Registration, Login at aaplesarkar.mahaonline.gov.in से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

आपले सरकार क्या है ?

Aaple Sarkar एक ऑनलाइन प्रणाली है जो राज्य के लोगो को सीधे मंत्रालय से जोड़ने में सहयोग करती है। यह पोर्टल एक मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से दोहरे संचार का माध्यम है। जिसमें सरकार प्रतिक्रिया देकर लोगो के प्रति अपने दायित्व को पूरा करती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा इस पोर्टल का नियंत्रण किया जाता है। इस पोर्टल की विशेष रूप से एक विशेषता है की मुख्यमंत्री की मांगो एवं सुझावों पर विचार किया जायेगा ,और इस मामले में प्रत्येक विभाग का एक अधिकारी जिम्मेदार होगा।

सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे आवश्यक बात यह की आम आदमी को अब विभाग के दौरे करने की आवश्यकता नहीं होगी।

क्युकी नागरिक अब ऑनलाइन माध्यम से सेवाओं का लाभ एवं अपनी शिकायते ऑनलाइन दर्ज कर सकते है साथ ही पोर्टल में शिकायत की वर्तमान स्थिति के बारे में भी पता कर सकते है।

26 जनवरी वर्ष 2015 में Information and Technology Department of Maharashtra के माध्यम से यह पोर्टल विकसित किया गया।

aaplesarkar.mahaonline.gov.in

योजना का नाममहाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल
वर्ष 2023
द्वारा लॉन्च किया गयामहाराष्ट्र सरकार
लोक सेवा महाराष्ट्र लोक सेवा का अधिकार अधिनियम
लाभार्थीमहाराष्ट्र के निवासी
लाभ विभिन्न विभागों से संबंधी सेवाएं पोर्टल में उपलब्ध
उद्देश्यविभिन्न विभागों से संबंधी सेवाओं को एकीकृत पोर्टल के माध्यम से प्रदान करना
सेवाएं ऑनलाइन
पंजीकरण ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटaaplesarkar.mahaonline.gov.in/en

Aaple Sarkar Portal में शामिल विभाग की सूची

आपले सरकार पोर्टल में नीचे दिए गए सभी विभागों की सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

  1. कृषि
  2. सहकारिता विपणन और वस्त्र विभाग
  3. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग
  4. वित्त विभाग
  5. वन मंडल
  6. खाद्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस)
  7. उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग
  8. कानून और न्यायपालिका विभाग
  9. उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग
  10. गृह विभाग
  11. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  12. महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण
  13. अल्पसंख्यक विकास विभाग
  14. चिकित्सा शिक्षा एवं औषधि विभाग
  15. जन स्वास्थ्य विभाग
  16. योजना विभाग
  17. राजस्व विभाग
  18. लोक निर्माण विभाग
  19. स्कूल शिक्षा और खेल विभाग
  20. ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग
  21. सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग
  22. स्लम पुनर्वास प्राधिकरण
  23. आदिवासी विकास विभाग
  24. जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग
  25. पर्यटन
  26. परिवहन विभाग
  27. जल संसाधन विभाग
  28. शहरी स्थानीय निकाय
  29. महिला बाल विकास

Aaple Sarkar Maharastra Portal Benefits

  • यह पोर्टल नागरिकों को quick services के रूप में सेवाएं पहुंचाने में मदद करेगी।
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को डोर स्टेप के रूप में सेवाओं का लाभ लेने का अवसर मिलेगा।
  • यह पोर्टल एक एकल खिड़की के रूप में काम करेगा जो आसानी से नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने में सहायता प्रदान करेगा।
  • ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर सेवाओं का लाभ लेने से लोगो के समय की बचत होगी।
  • नागरिक इस पोर्टल में राजस्व विभाग से लेकर अन्य प्रकार की कई विभागों की सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है।
  • पोर्टल में आवेदन स्थिति ट्रैक करने से लेकर अन्य प्रकार की कई सेवाएं उपलब्ध की गयी है।

महाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल में मौजूद सेवाएं

राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए इस पोर्टल में कई प्रकार की सेवाएं मौजूद की गयी है आप नीचे दिए गए विवरण के अनुसार देख सकते है की कौन-कौन सी सेवाएं पोर्टल में उपलब्ध है।

  1. आयु, राष्ट्रीयता और अधिवास प्रमाण पत्र
  2. लघु भूमि धारक प्रमाण पत्र
  3. हलफनामे का सत्यापन
  4. सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट
  5. अधिकारों की प्रमाणित प्रति रिकॉर्ड
  6. कृषक प्रमाण पत्र
  7. पहाड़ी क्षेत्र में निवास का प्रमाण पत्र
  8. सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति
  9. डुप्लीकेट मार्कशीट
  10. लघु भूमि धारक प्रमाण पत्र
  11. डुप्लीकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  12. वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र
  13. डुप्लीकेट पासिंग सर्टिफिकेट
  14. अस्थायी निवास प्रमाण पत्र
  15. सरकारी वाणिज्यिक परीक्षा प्रमाणपत्र सुधार
  16. आय प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र आपले सरकार पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

महाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल पंजीकरण के लिए लाभार्थियों के पास निच दिए गए निम्न प्रकार के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के आधार पर नागरिक पोर्टल में उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

  • आधार कार्ड
  • सरकार/पीएसयू आईडी प्रूफ
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आरएसबीवाई कार्ड
  • पैन कार्ड
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आई कार्ड

आपले सरकार पोर्टल में ऐसे रजिस्ट्रेशन करें

Aaple Sarkar Portal Registration करने के लिए आपको नीचे दिए गए महत्वपूर्ण चरणों का पालन करना होगा। पंजीकरण करने से संबंधित जानकारी को नीचे साझा किया गया है।

  • आपले सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए aaplesarkar.mahaonline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में New User Registration Here के ऑप्शन में क्लिक करें। आपले सरकार पोर्टल
  • अब नए पेज में आपको पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं के लिए अपनी प्रोफ़ाइल बनानी होगी।
  • प्रोफाइल क्रिएट करने के लिए स्क्रीन में दो विकल्प दिए गए है।
  • इन दोनों विकल्पों में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • यहाँ हमने विकल्प 1 का चयन किया है तो आपको इस विकल्प में मोबाइल नंबर और उपयोगकर्ता नाम सत्यापन करना होगा।
  • इसके लिए अपने जिले का चयन करके ,अपने 10 अंको का मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपले सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी भेजे के विकल्प में क्लिक करें।
  • मोबाइल में प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करें।
  • अब लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • इसके पश्चात पोर्टल में उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए नागरिकों को लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।

महाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल में एप्लीकेशन स्टेटस ऐसे चेक करें

  • Maharashtra Aaple Sarkar Portal Application Status चेक करने के लिए aaplesarkar.mahaonline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में track your application के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए डिपार्टमेंट का नाम सेलेक्ट करें।
  • अब आपको एप्लीकेशन आईडी दर्ज करके GO के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधी सभी विवरण अब आपकी स्क्रीन में खुलकर आएगा।
  • इस तरह से आप महाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल में एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते है।

Aaple Sarkar पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

आपले सरकार पोर्टल कब लॉन्च किया गया ?

26 जनवरी वर्ष 2015 में आपले सरकार पोर्टल को लॉन्च किया गया।

आपले सरकार क्या है ?

आपले सरकार एक वेब पोर्टल है जिसमें विभिन्न प्रकार की सेवाएं महाराष्ट्र राज्य के नागरिकों के लिए उपलब्ध की गयी है। यह एक एकीकृत पोर्टल है जिसमें नागरिक अनेक विभागों से संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

Aaple Sarkar पोर्टल में कितने विभागों की सेवाएं उपलब्ध की गयी है ?

लगभग 30 विभागों से संबंधी सेवाओं को Aaple Sarkar पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। यह पोर्टल राज्य के नागरिकों को सुगमता से सेवाएं पहुंचाने में मदद करेगा।

महाराष्ट्र राज्य के निवासियों को Aaple Sarkar से क्या लाभ प्राप्त होंगे ?

Aaple Sarkar पोर्टल के जरिये महाराष्ट्र राज्य के निवासियों को विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे। इस पोर्टल की सहायता से वह अब बिना कार्यालय में गए ही अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इससे उनके समय की बचत भी होगी साथ ही उन्हें पारदर्शी तरीके से सेवाएं प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

हमारे इस आर्टिकल में Aaple Sarkar पोर्टल से संबंधी सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है। यदि पोर्टल में उपलब्ध सेवा का लाभ प्राप्त करने में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या के समाधान को प्राप्त कर सकते है।

Citizen Call Center: 1800 120 8040 (Toll Free)

Leave a Comment